शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर।

पांचवा आयाम
श्रीनगर : (शमशेर सिंह)दक्षिण कश्मीर में आतंक के नेटवर्क पर सुरक्षा बलों ने बड़ा प्रहार किया है। लश्कर-ए-तैयबा का A++ श्रेणी का टॉप कमांडर जाकिर गनई शोपियां के सैदपोरा इलाके में 4 जुलाई से चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराया गया है। उसके दूसरे साथी लतीफ भट की तलाश अभी भी जारी है। जाकिर उन 14 आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था कुलगाम जिले के मुतलहामा गांव का रहने वाला जाकिर 2024 से लश्कर-ए-तैयबा के लिए सक्रिय था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह पहले ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर आतंकियों की मदद करता था और बाद में खूंखार ऑपरेटिव बन गया। उस पर हत्या, हत्या की साजिश, हथियारों की तस्करी और देश विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोप थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *