मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने रतेवाली में राजेंद्र गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

पांचवा आयाम
बरवाला : (चंद्रपाल राणा)मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव रतेवाली स्थित भारत गैस की राजेंद्र गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।उड़नदस्ते की टीम के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजकुमार राणा, नापतोल विभाग से अशोक कुमार व सहायक अश्विनी मौजूद थे।उड़नदस्ते की टीम ने इस दौरान चार गाड़ियों में रखे सिलेंडर और गोदाम में रखे सिलेंडरों की बारीकी से जांच की और काफी सिलेंडरों का वजन भी किया जिसमें कुछ सिलेंडरों में सौ ग्राम से लेकर पांच सौ ग्राम तक वजन कम पाया गया।इस दौरान उड़नदस्ते की टीम ने देखा कि ऐजेंसी में आग बुझाने के सिलेंडर तो लगे हैं लेकिन दमकल विभाग से कोई एनओसी नही ली गई थी जिस पर टीम ने दमकल विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया।मौके पर एजेंसी में जांच करने पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी महिंदर सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी वालों के पास आग बुझाने के यंत्र तो लगे हैं पर इन्होंने दमकल विभाग से एनओसी नही ली है इसलिए इनको कल नोटिस जारी किया जाएगा।मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की इस टीम में उपनिरीक्षक हितेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार शामिल थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी

    मुंबई, रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ…

     90 पुलिस सहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

    पुरी, : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *