महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभाग सजग : उपायुक्त

पंचकूला ( दिव्या राणा ): महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग सजगता से कार्य कर रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिले।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बीपीएल किशोरी एवं महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा मिले और महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर पूरी तरह सजग और गंभीर है, और स्वच्छता, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत मेन्स्ट्रुअल हाइजीन मिशन को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बीपीएल महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जो महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित और सशक्त जीवन की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होने बताया कि योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है, जिस पर लाभार्थियों का पंजीकरण फैमिली आईडी के आधार पर किया जाएगा, जिससे केवल पात्र महिलाओं एवं किशोरियों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होने कहा कि जिलाभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन तथा सैनिटरी नैपकिन के नियमित उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है, साथ ही योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां भी लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी

    मुंबई, रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ…

     90 पुलिस सहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

    पुरी, : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *