काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने कृष्णा मार्केट में स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, (राकेश मिश्रा): नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने आज अपने वार्ड के तहत सेक्टर 41-ए में स्थित कृष्णा मार्केट में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट का उद्घाटन किया और उन्हें दुकानदारों व आम जनता के लिए खोल दिया।उद्घाटन के बाद दुकानदारों से बात करते हुए काउंसलर हरदीप सिंह ने कहा कि इन टॉयलेट में बहुत आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। टॉयलेट में सोलर पैनल इन्वर्टर लगाया गया है ताकि बिजली की कोई समस्या न हो।एक खास अलार्म भी लगाया गया है ताकि इमरजेंसी की स्थिति में टॉयलेट के अंदर बंद कोई भी व्यक्ति अलार्म बटन दबा सके। इसके अलावा, महिलाओं के सैनिटरी पैड को नष्ट करने की सुविधा भी दी गई है।काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा अपने वार्ड के निवासियों और वार्ड के अंतर्गत आने वाले बाजारों के दुकानदारों की हर सुविधा और आराम के लिए प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे इन टॉयलेट की सफाई का ध्यान रखें।इस मौके पर कृष्णा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश काका, सचिव ईश्वर चंद गोयल, कैशियर सुशील राणा, चेयरमैन सिकंदर सचदेवा के साथ-साथ संतोष कुमार, लियाकत अली, दीपक सेठी, राजू अरोड़ा जैसे अन्य दुकानदार भी मौजूद थे। उन्होंने दुकानदारों की समस्याओं को हल करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए काउंसलर हरदीप सिंह बुटेरला का धन्यवाद किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *