एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया पेपर बैग दिवस।

पानीपत…. सन्नी कथूरिया।एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेपर बैग डे बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया।इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर रेखा शर्मा ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद बंसल मौजूद रहे। विद्यालय के प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के प्रयोग से बचने और पेपर बैग तथा कपड़े के थैलों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है और इसके स्थान पर पुन उपयोग किया जा सकने वाले कपड़े के थैले तथा पेपर बैग उपयोग समय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को पेपर की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं पेपर से सुंदर और उपयोगी बैग तैयार किया तथा सभी को प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। इसके साथ-साथ विद्यालय की NSS की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का प्रण लिया तथा इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद बंसल ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए प्लास्टिक बैग को छोड़कर ज्यादा से ज्यादा पेपर बैग उपयोग करने के लिए सभी प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बजरंगबली सदन की इंचार्ज कविता शर्मा, महक,सोनू,रणवीर,संदीप, वरुण ,राजेंद्र जैसवाल मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *