सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, गौसेवा-पौधारोपण के साथ जरूरतमंदों को बांटा राशन

अम्बाला ( यतीश शर्मा ) सर्व धर्म समाज कल्याण सोसायटी चेयरमैन, भगवान परशुराम गौशाला मुख्य सलाहकार, परशुराम ब्राह्मण कल्याण सभा चेयरमैन, वी हैल्पिंग ग्रुप धनाना संयोजक एवं परशुराम सेवा समिति अम्बाला छावनी संरक्षक व राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित राजेन्द्र कौशिक जी का जन्मदिन भगवान परशुराम गौशाला में समाजसेवा एवं गौसेवा के कार्यों के साथ हंसी खुशी से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राजेन्द्र कौशिक द्वारा अपनी धर्मपत्नी व साथियों सहित गौशाला स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करके किया गया। इस अवसर पर सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से गौमाताओं को गुड़ खिलाकर व हरा चारा डालकर गौसेवा की, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा एक जरूरतमंद परिवार को रसोई का राशन वितरित कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया।संरक्षक महोदय को भगवान परशुराम का पटका पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सभी बंधुओं ने उनके सुखमय, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर गौशाला प्रधान देवी लाल शर्मा, प्रधान तरसेम पाल शर्मा, मैनेजर शशीपाल शर्मा, यू.डी. शर्मा सेवानिवृत आर.एम., महासचिव अशोक कुमार शर्मा, प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान, कन्वीनर सूबेदार निर्मल सिंह रंधावा, एडवोकेट देवी दयाल भारद्वाज महासचिव, प्रधान अतुल कुमार कौशिक, मैनेजर राजेश कुमार गोल्डी, सचिव सुरेन्द्र शर्मा राजू, हवन इंचार्ज सुरेश कुमार कौशिक, अनुशासन सैल चेयरमैन धर्म सिंह जस्सल, सरदार जोगींदर सिंह, मुकेश पंडित, सुनील कुमार कोहली, सुमित मेंदीरत्ता, नीरू वडेरा, ऋषिपाल मलिक, जोगींदर पाल कौशल, लोकेश कुमार टिलू, जगदीश लाल शर्मा, बृजभूषण गुप्ता, कुलभूषण राणा, सुरेश कुमार नरैय्या, पंडित लोकेश कुमार, राजेश कुमार शर्मा, सेवानिवृत प्रिंसीपल ओम कृष्ण गोयल, वी हैल्पिंग ग्रुप प्रधान प्रवीण शर्मा, सुभाष चन्द्र, देवनारायण तिवारी, कैशियर दिपांशु गुप्ता, सुपरवाइजर पंडित महेश कुमार, सीमा महता, महता जी, रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर श्री रघुबीर शर्मा, पंडित लक्ष्मी कान्त, मुकेश कुमार शर्मा पंजोखरा, राकेश कुमार, रिंकू, अजय कुमार, सैंकी शर्मा दुखेड़ी, गुरमेल सिंह सोढ़ा, मनजीत सिंह, जयगोपाल शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, कुलदीप, सागर, बृजभूषण कौशिक, प्रधान मदन लाल परिंजा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कई बंधुओं ने दूरभाष के माध्यम से भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राजेन्द्र कौशिक ने सभी बंधुओं का ह्रदय से धन्यवाद कियाकार्यक्रम के अंत में गौशाला एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान देवी लाल शर्मा ने जलपान की व्यवस्था कर सभी का आभार व्यक्त कियाराजेन्द्र कौशिक चेयरमैन ने सभी आगंतुक बंधुओं का हौसला अफजाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *