आपकी बेटी-हमारी बेटी’ मुहिम के तहत सावन ज्योत सभा करवाएगी 11 कन्याओं का विवाह


पानीपत (सन्नी कथूरिया)।…..।सावन ज्योत सभा ने ‘आपकी बेटी-हमारी बेटी’ मुहिम के तहत वर्ष 2026 में 11 जरूरतमंद कन्याओं के निःशुल्क विवाह कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कोर कमेटी की बैठक हुई। सभा पिछले 23 वर्षों से सावन ज्योत महोत्सव का आयोजन करती रही है और वर्ष 2025 के महोत्सव में अध्यक्ष राजेश सूरी ने मंच से निःशुल्क विवाह कराने की घोषणा की थी।राजेश सूरी ने शहरवासियों से अपील की कि आर्थिक रूप से कमजोर और विवाह योग्य बेटियों वाले परिवार एक सप्ताह के भीतर आवेदन जमा करें, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी कर तैयारियां शुरू की जा सकें। आवेदन हरि ॐ ज्वेलर्स, रोशन महल, पार्षद अंजलि शर्मा के निवास, फतेहपुरी चौक तथा एक निजी स्कूल में लिए जाएंगे। आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा अगली जनरल बैठक में बताई जाएगी। संपर्क नंबर 92156-17933 जारी किया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *