33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

सन्नी कथूरिया।

पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव कॉमरेड सुरेंद्र सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया।प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष पायल, जिला सचिव दीपिका , जिला कैशियर मनीषा, कमेटी सदस्य सावित्री, शीतल, आशु सन्ध्या शामिल रही। इससे पहले जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राज्य अध्यक्ष सविता ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। संसद में 13 % और विधानसभाओं में केवल 9 % है जबकि अन्य देशों जैसे क्यूबा, मैक्सिको, रवांडा, निकारागुआ, बोलीविया, अंडोरा, संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों में महिलाओं का प्रतिनिधत्व 50 % से भी ज्यादा है। नीतियां बनवाने में महिलाओं की समान भागीदारी के लिए जरूरी है कि महिला आरक्षण विधेयक तुरन्त लागू हो। जनवादी महिला समिति और अन्य प्रगतिशील संगठनों ने दशकों तक 33% महिला आरक्षण के लिए संघर्ष किया है, तब जाकर यह कानून बना है।अभी महिला आरक्षण कानून को संसद द्वारा पारित हुए तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का स्पष्ट मत है कि महिला आरक्षण को किसी अन्य राजनीतिक एजेंडे, परिसीमन या सीटों की संख्या बढ़ाने जैसी विवादास्पद प्रक्रियाओं से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *