आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों स्वयं मोहाली के गांव पत्तों में प्रभावित किसानों के खेतों में पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और ऐलान किया कि भाजपा इस कथित अन्याय के खिलाफ किसानों के हक में चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है।इस मौके पर मौजूद प्रभावित किसानों ने ढिल्लों के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जबरन उनकी जमीनें छीनने पर तुली हुई है, जबकि वे अपनी आजीविका का एकमात्र साधन किसी भी कीमत पर देने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने कहा कि गमाडा (GMADA) और पुड्डा (PUDA) द्वारा पहले अधिग्रहित की गई जमीनों का सरकार आज तक विकास नहीं कर सकी है और न ही पुराने मुआवजे एवं अन्य लंबित मामलों का समाधान हुआ है। किसानों ने कहा कि उन्हें ‘आप’ सरकार की नीयत पर संदेह है और अब उन्हें सरकार पर कोई भरोसा नहीं रहा।किसानों ने बताया कि पहले जब उनकी जमीनें अधिग्रहित की गई थीं, तब मोटर कनेक्शन देने के वादे किए गए थे, लेकिन आज तक उन कनेक्शनों की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। किसानों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया कि वे उनके खेतों तक पहुंचकर उनका साथ देने आए।इस अवसर पर ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ नेतृत्व पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि यह लैंड पूलिंग पॉलिसी विकास का माध्यम नहीं, बल्कि पंजाब के अन्नदाता की जमीन हड़पने की एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुरी तरह हारने के बाद ‘आप’ के आकाओं की नजर अब मोहाली और पंजाब के किसानों की बेशकीमती जमीनों पर है। यह सरकार किसानों की जमीनों के जरिए करोड़ों रुपये का घोटाला करना चाहती है।ढिल्लों ने आगे कहा कि एक बार रद्द हो चुकी इस पॉलिसी को फिर से पिछले दरवाजे से लागू करने की कोशिश यह साबित करती है कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। किसानों को रोज नए-नए लालच देकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के किसानों की एक इंच जमीन भी इस काली पॉलिसी की भेंट नहीं चढ़ने देगी और सरकार के हर कथित अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *