डीएम की सख्त समीक्षा, सीडीओ के साथ ग्रामीण विकास की योजनाओं पर कसा शिकंजा”

पांचवां आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), अयोध्या जनपद के समग्र ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुधन एवं खाद्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा आमजन को मिलने वाली सुविधाओं का बिंदुवार परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज करने, पंचायतों में स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने, पशुधन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की बात कही।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी जवाबदेही, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *