स्वच्छता से स्वागत अभियान के बीच टोल प्लाजा का किया निरीक्षण

पानीपत(सन्नी कथूरिया):स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शनिवार को वार्ड नंबर-5 स्थित लोधी पार्क में आयोजित ‘स्वच्छता से स्वागत’ कार्यक्रम में भाग लेकर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सघन स्वच्छता श्रमदान किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पार्षद जयदीप अरोड़ा, नवल जिंदल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के उपरांत वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने पानीपत टोल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टोल परिसर और आसपास गंदगी तथा अतिक्रमण की स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही यातायात पुलिस प्रभारी और टोल प्रबंधक को बुलाकर अव्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया और तत्काल सफाई अभियान चलाने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।वाइस चेयरमैन ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी और अव्यवस्था किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि टोल परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, यातायात सुचारु रखा जाए तथा यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा किस्वच्छ भारत मिशन केवल अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। यदि सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय और आम नागरिक मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।वाइस चेयरमैन सुभाष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-जन की आदत बनाना है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी और अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां मिली हैं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं और सफाई व्यवस्था को स्थायी रूप से बेहतर बनाएं। स्वच्छ और व्यवस्थित शहर ही हमारी पहचान है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।”वाइस चेयरमैन के सख्त रुख के बाद टोल प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा SIR विशेष शिविर

    चंडीगढ़(राज कुमार ):विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का घर-घर गणना चरण इस समय पूरे पंजाब में जारी है और यह 3 अगस्त तक चलेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारु एवं…

    ट्रोल-डीजल की बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में हरियाणा ने पेश किया उदाहरण

    चंडीगढ़(राज कुमार ):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव के शुक्रवार को जींद में आयोजित विशाल जनसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *