डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी में कैमल आर्ट पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन

पांचवा आयाम अंबाला निखिल सोबती
डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी में कैमल आर्ट कंपनी के सहयोग से पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में कैमल आर्ट कंपनी की तरफ से प्रमोशन एडिटर श्री प्रशांत सोबती जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपटीशन को सफल बनाने में स्कूल के फाइन आर्ट टीचर श्री राजकुमार जी का पूर्ण सहयोग रहा।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आर.आर. सूरी जी ने इस पेंटिंग कंपटीशन को कराने की अनुमति देकर बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया। उनका सहयोग सराहनीय है।
इस कंपटीशन में 5वीं से 8वीं कक्षा तक के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और मेहनत के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया। स्कूल परिसर में बहुत ही सुंदर और सकारात्मक माहौल रहा। विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता का खूब आनंद लिया। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स के लिए चुने गए विद्यार्थी: यशमीत कपूर, प्रिशा,रिधिमा, दृष्टि ,विराज को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरित किये गए। डॉक्टर आर आर सूरी ने बताया की इस तरह कि प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और विद्यार्थियों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। पढ़ाई के अलावा कला, खेल, संगीत, भाषण, लेखन आदि क्षेत्रों की प्रतिभाएँ सामने आती हैं। विद्यालय परिवार ने विजेताओं को बधाई दी और कैमल आर्ट कंपनी व सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *