पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्यावर्दी की जिम्मेदारियों के बीच पुलिस परिवार के बच्चों के भविष्य को संवारने की एक भावनात्मक पहल सोमवार को पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार में देखने को मिली। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत आयोजित करियर काउंसिलिंग सत्र में रणजीत यादव ‘खाकी वाले गुरु जी’ ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सही दिशा, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की ललक किसी भी सपने को मंजिल तक पहुंचा सकती है।उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने, बदलते समय के अवसरों को पहचानने और कठिन परिश्रम को सफलता का सबसे बड़ा मंत्र बताया। उनके प्रेरक संबोधन ने उपस्थित युवाओं में आत्मविश्वास और नई उम्मीद का संचार किया।कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर दर्शननगर ओमेश्वर सिंह ने विभिन्न करियर विकल्पों, सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने तथा इंटरव्यू की तैयारी से जुड़े व्यावहारिक सुझाव साझा किए। पुलिस परिवार के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने करियर संबंधी सवालों के जवाब प्राप्त किए।इस अवसर पर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक गणेश राम, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश वास्तव, मुख्य आरक्षी सीपी उमाशंकर प्रसाद (रीडर), वामा सारथी संचालिका एवं महिला मुख्य आरक्षी शालिनी शर्मा, महिला आरक्षी कविता पटेल सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।







