पांचवा आयाम (जसबीर० सच कीरत सिंह) अयोध्याकारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि विभाग के जिला समन्वयक एवं समाजसेवी विनय सिंह कुशवाहा ने वाराणसी के होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान कर अमर शहीदों को सेवा के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका यह कदम राष्ट्रभक्ति और मानवता के संगम का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।
गाजीपुर जनपद के गहमर क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी विनय सिंह कुशवाहा अयोध्या जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में एसडीपी दान करने वाले पहले रक्तवीर हैं। वे अब तक 18 बार स्वैच्छिक रक्तदान और 7 बार प्लेटलेट्स (एसडीपी) दान कर कुल 25 बार मानव सेवा का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।’खाकी वाले गुरुजी’ रणजीत यादव ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ऐसे सेवा कार्यों से दी जाती है। उन्होंने कहा कि विनय सिंह कुशवाहा का समर्पण युवाओं को मानवता, सेवा और राष्ट्रप्रेम की राह पर चलने की प्रेरणा देता है तथा रक्तदान का यह अभियान समाज के लिए एक अनुकरणीय संदेश है।







