सपा नेतासूरज सिंह के नेतृत्व में निकाली जन-आक्रोश पद यात्रा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और तमाम मांगों को लेकर हुंकार भरी।सपा नेता सूरज सिंह की अगुआई में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को सपाइयों ने 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। नगर कोतवाली के पास सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग इकट्ठा हुए जहां नगर कोतवाली के पास एक निजी होटल से जन-आक्रोश पैदल मार्च करते हुए हाथों में तिरंगा और समाजवादी पार्टी का झंडा लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। सपाइयों ने देशव्यापी और प्रदेशव्यापी जन समस्याओं को लेकर गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओ के ने खाद की समस्या, सिलेंडर की समस्या शहर में जल भराव की समस्या, बिजली की समस्या, जर्जर ट्रांसफार्मर, पुलिस उत्पीड़न, सरकारी अस्पतालों में दुर्व्यवस्था, बजाज चीनी मिल गन्ना भुगतान, सीवर लाइन, नगर में जाम, जौहर विश्वविद्यालय का ध्वस्तीकरण करने के आदेश को लेकर के विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाजवादियों द्वारा जन आक्रोश पैदल मार्च के दौरान “चंदा चोर गद्दी छोड़, शिक्षा का सम्मान बचाओ, हर बेटी की यही पुकार बंद करो उत्पीड़न और अत्याचार, पेपर लीक बंद करो माफिया पर कार्यवाही करो जैसे नारे भी समाजवादियों ने लगाई प्रदर्शन के दौरान सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिन भी समाजवादियों पर मुकदमा गलत तरीके से लिखा जाएगा सपा सरकार आने पर उसे कठोर कार्यवाही की जाएगी खाद की समस्या के लिए आज किसान परेशान है बिजली की समस्या के लिए किसान परेशान है सिलेंडर की समस्या को लेकर किसान परेशान है पुलिस उत्पीड़न से आम लोग परेशान हैं सरकारी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं में मिले हैं लोग परेशान है हैं किसानों का ग गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है लोगपरेशान है बाढ़ से कटान हो रही है कोई आर्थिक मदद नहीं मिल मिली है लोग परेशान हैं सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि भगवान राम को लाने वाली बात करने वाले का फर्जी दावा ठोकने वालों की नाक के नीचे हजारों करोड़ों की चंदा चोरी हो गई और आज दूध का दूध पानी का पानी नहीं हुआ।ज्ञापन देने वालों में असर हुसैन जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह पूर्वी एमएलसी महफूज खान पूर्व एमएलसी सहित हजारों लोग मौजूद थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *