ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने मंदिरों में लगाए रुद्राक्ष के 15 पौधे

पांचवा आयामचंडीगढ़ (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सोमवार को शहर के सेक्टर 46 और सेक्टर 26 बापूधाम स्थित किन्नर मंदिर परिसर सहित सेक्टर 32 के एस डी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रुद्राक्ष के 15 पौधे लगाए गए। इस अवसर सेक्टर 46 सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान जतिंदर भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी और सेक्टर 26 बापूधाम स्थित किन्नर मंदिर की प्रमुख कमली माता सहित सेक्टर 32 के एस डी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डन लेफ्टिनेंट रितिका सिन्हावार्डन उषा सावल सहित अन्य भी उपस्थित थे।ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि आज फाउंडेशन की ओर से शहर में सेक्टर 46 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 26 बापूधाम किन्नर मंदिर और सेक्टर 32 के एस डी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रुद्राक्ष के 15 पौधे लगाए गए हैं। रुद्राक्ष एक देववृक्ष है। यह जीवनरक्षक है। साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी है।सेक्टर 46 सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रेसिडेंट और एस डी कॉलेज के पैट्रन जतिंदर भाटिया ने रविन्द्र सिंह बिल्ला जी की तरफ से लगाए गए रुद्राक्ष के पौधों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष के साथ ही अन्य पौधों का भी रोपण करना चाहिए। साथ ही पेड़-पौधों की रक्षा भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो धरती जीव विहीन हो जाएगी। न हवा चलेगी न वर्षा होगी। ऐसे में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।सेक्टर 26 बापूधाम स्थित किन्नर मंदिर की प्रमुख कमली माता ने कहा कि मंदिर प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाना बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। भगवान शिव को प्रिय यह देववृक्ष वातावरण को शुद्ध करता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। इसे मंदिर में लगाने से धार्मिक और पर्यावरणीय दोनों लाभ मिलते हैं। कमली माता ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती को यह वृक्ष अति प्रिय है। मंदिर आने वाले भक्तों को इससे आध्यात्मिक शांति मिलती है। रुद्राक्ष के फल और पत्तों का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *