पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान टाटशाह मस्जिद के इमाम शमसुल कमर सहित जुलूस में शामिल विभिन्न कमेटियों के सदस्यों का शाल और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की सीरत दुनिया को अमन, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देती है। उनके जीवन से सच्चाई, दया, बराबरी और भाईचारे की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति और बरकत की कामना की।सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी भाईचारे, प्रेम और अमन-चैन का संदेश देने वाला पर्व है। महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि यह दिन पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और मानवता के संदेश को स्मरण करने का अवसर है।प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि जुलूस के दौरान लोगों ने सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाया। इस मौके पर मंसूर इलाही एडवोकेट, वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन पाशा, मो. हलीम पप्पू, शादाब खान, मो. सोहेल, बृजेश सिंह चौहान, नूर बाबू, फरीद कुरैशी, अपर्णा जायसवाल, इशा कुरैशी, जगन्नाथ यादव, मारूफ, इमरान खान, आवेश खान, वीरेंद्र गौतम, राजा अंसारी, शहबाज लकी, जितेंद्र यादव एडवोकेट, अनस खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी के बीच अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम भी मजबूती से सामने आया।







