रेलकर्मियों की तत्परता से चलती ट्रेन से गिरा युवक सुरक्षित, घंटों में परिजनों से मिलाया

पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्यारेलकर्मियों की तत्परता से चलती ट्रेन से गिरा युवक सुरक्षित, घंटों में परिजनों से मिलाया
लखनऊ, 30 जुलाई। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाबतपुर स्टेशन पर रेलकर्मियों की सतर्कता और त्वरित समन्वय से चलती ट्रेन से गिरा एक युवक सकुशल बरामद कर कुछ ही घंटों में उसके परिजनों से मिला दिया गया।रात्रि ड्यूटी के दौरान बाबतपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14261 गया जंक्शन–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस के ठहराव के समय एक परिवार ने स्टेशन मास्टर चंद्रेश कुमार सिंह को सूचना दी कि उनका बेटा ट्रेन से गिर गया है। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तत्काल कंट्रोल कार्यालय और संबंधित रेल कर्मचारियों को सतर्क किया तथा गुजरने वाली ट्रेनों के लोको पायलटों को आवश्यक कॉशन जारी कराया।किलोमीटर संख्या 788/01 के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस के लोको पायलट की नजर युवक पर पड़ी, जो ट्रैक के किनारे सुरक्षित बैठा मिला। लोको पायलट ने तत्काल उसे अपने संरक्षण में लिया। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बाबतपुर स्टेशन लाकर उसके परिजनों को सौंप दिया।युवक की पहचान आयुष चौहान (18 वर्ष), निवासी अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई। वह अपने परिजनों के साथ लखनऊ स्थित पीजीआई में उपचार के लिए यात्रा कर रहा था।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बताया कि स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य कर्मचारियों की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। यह घटना यात्रियों की सुरक्षा के प्रति रेलवे की सजगता, संवेदनशीलता और जिम्मेदार कार्यशैली का उदाहरण है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *