पांचवा आयाम:गोण्डा -(हनुमान शरण पांडे): जिले के सदर तहसील के होनहार युवा क्रिकेटर लक्ष्य राय चन्दानी को उनकी शानदार खेल उपलब्धियों के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम तक पहुंचने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।17 वर्षीय लक्ष्य राय चन्दानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रघुकुल विद्या पीठ एकेडमी से प्राप्त की। उनके प्रथम क्रिकेट कोच सुरेन्द्र कुमार रहे, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां सीखीं। लक्ष्य वर्तमान में भारत अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं तथा उपकप्तान की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वही उत्तराखंड की रणजी टीम से भी खेल चुके हैं। लक्ष्य की क्रिकेट यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। मात्र 15 वर्ष की आयु में उनका चयन अंडर-16 टीम में हुआ और अपनी प्रतिभा व लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर वह भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान बने। उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी मेंभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच अवार्ड जैसी उपलब्धि हासिल करके इसके अलावा विभिन्न टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
लक्ष्य राय चंदानी को सम्मानित करते हुए मंडल आयुक्त ने लक्ष्य के पिता राजेश राय चंदानी माता लक्ष्मी राय चंदानी तथा परिवार की अन्य सदस्यों की सराहना की मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके गुरु माता-पिता का त्याग सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन सबसे बड़ी भूमिका निभाते उन्होंने परिवार की मेहनत व समर्पण की प्रशंसा कीमंडला आयुक्त ने लक्ष्य राय चांदनी से मुलाकात कर उन्हें भविष्य में भारतीय सीनियर टीम के लिए खेलने का लक्ष्य निर्धारित करने का पूरी लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर अप्रयुक्त न्यायिक राजेश कुमार यादव व कोच आदि लोग मौजूद रहे।







