समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर डीएम सख्त, टेम्पल म्यूजियम को बताया अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:जमथरा में निर्माणाधीन म्यूजियम ऑफ इंडियन टेम्पल आर्किटेक्चर (MITA) परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “टेम्पल म्यूजियम सिर्फ निर्माण परियोजना नहीं, अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक दस्तावेज बनेगा। समयसीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यह परियोजना देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन सके।”कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परियोजना की वर्तमान प्रगति, विभिन्न विभागों के समन्वय तथा निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन, प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।टाटा समूह की ओर से परियोजना निदेशक कमांडर जगरूप सिंह श्योकंद ने संग्रहालय की डिजाइन, परियोजना की प्रगति तथा इसके शीघ्र एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपेक्षित सहयोग पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने MITA परियोजना की कार्ययोजना, निर्माण की विभिन्न अवस्थाओं और आगामी चरणों की जानकारी भी साझा की।समीक्षा के दौरान मिट्टी भराई, नाला डायवर्जन, पंपिंग स्टेशन की स्थापना तथा निर्माण कार्यों में बाधक वृक्षों के पातन सहित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने और परियोजना की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *