एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ढाई सौ से अधिक ज्ञापन डीसी को सौंपा

पंचकूला(दिव्या राणा): पंचकूला:ज़िले के तमाम धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ और पंचायतो ने एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति के नाम लगभग 250 से अधिक ज्ञापन पंचकूला के डीसी सतपाल शर्मा को सौपा। पंचकूला सेक्टर 1 स्थित जैनेन्द्र गुरुकुल के आत्म सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में कश्मीरी पंडित एसोसिएशन, शिव कांवड़ सेवा समीति, पंचकूला बार एसोसिएशन, मेडिकल रेप्रेज़ेंटेटिव एसोसिएशन, श्याम सेवा ट्रस्ट, डॉक्टर्स एसोसिएशन, गढ़वाली सभा सहित तमाम संस्थाओ और पंचायतो के प्रतिनिधि, समर्थक, किसान नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे और एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में सभा का आयोजन किया। सभा के उपरांत सभी समर्थक कार्यक्रम स्थल से पदयात्रा करते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे। यात्रा के दौरान एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में नारे भी लगाए गए। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश के महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, नगर महापौर श्याम लाल बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रदेश संयोजक एडवोकेट विजय पाल, प्रदेश सह संयोजक मदन मोहन छाबड़ा, लोकसभा अम्बाला के संयोजक नेपाल सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, कालका परिषद् चेयरमैन कृष्ण लम्बा, जिला संयोजक आशीष गुलेरिया, पंचकूला विधानसभा संयोजक अमित शर्मा, भाजपा नेत्री रंजीता मेहता, कथावाचक रमणीक किशन जी महाराज, ब्राह्मण सभा से एम पी शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र हित सर्वोपरि की भावना से काम करने वाली भाजपा की एनडीए सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था को पूरे देश में लागू करवाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व किसी और विपक्षी दल ने इसके समर्थन में खड़े होने की हिम्मत नहीं दिखाई। जरावता ने एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में आगे आने के लिए समाज के सभी वर्गों, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ का आभार व्यक्त किया। एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रदेश संयोजक एडवोकेट विजय पाल ने बताया कि बिल के समर्थन में पंचकूला जिले में व्यापक स्तर जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत हस्ताक्षर अभियान में लगभग पच्चीस से तीस हज़ार लोगो ने हस्ताक्षर किये। पंचायत स्तर भी पर इस बिल के समर्थन में लोग आगे आये जो लोकतंत्र के प्रति आमजन की गहरी आस्था को दर्शाता है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि पिछले कई महीनो से पार्टी के कार्यकर्ता एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए ज़िले भर में अनेको जनजागरूकता अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान चला रहे है एवं तमाम धार्मिक, सामाजिक संस्थाओ, पंचायत सदस्यों से निरंतर संपर्क में है। अजय मित्तल ने अभियान के पंचकूला जिला संयोजक आशीष गुलेरिया एवं उनकी टीम के कार्यो की सराहना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *