पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह )अयोध्या:पुलिस बलवंत चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया। कुमारगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में सर्विलांस, एसओजी और थाना कुमारगंज की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों, यक्ष ऐप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई। आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त सफेद अपाचे मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, कान का बाला, ₹11,170 नकद, तमंचा, कारतूस और नकली पिस्टल बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार पाण्डेय और आलोक यादव के रूप में हुई है। तीनों थाना खंडासा क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपी अपाचे मोटरसाइकिल से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे और पीड़ितों में भय पैदा करने के लिए असली तमंचे के साथ नकली पिस्टल भी रखते थे।कुमारगंज की दो लूट के साथ अमेठी की वारदात का भी खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 9 अगस्त को पाठक का पुरवा डबल नहर तथा 8 अगस्त को बिरौली झाम के पास हुई लूट की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ में थाना शुक्ल बाजार, अमेठी में दर्ज लूट के एक मामले का भी खुलासा हुआ है।आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखे, नकली पिस्टल, चार मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अंकित कुमार पाण्डेय थाना खंडासा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई में प्रभारी एसओजी अमरेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कुमारगंज सुरेश कुमार पटेल समेत थाना कुमारगंज, सर्विलांस सेल और एसओजी की पुलिस टीम शामिल रही।







