संत सीचेवाल ने भाई घनैया जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग उठाई

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने राज्यसभा में मानवता की निःस्वार्थ सेवा के महान प्रतीक भाई घनैया जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने भाई घनैया जी का जन्मदिवस 20 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की मांग भी की, ताकि देश की युवा पीढ़ी उनके सेवा, दया और मानव एकता के संदेश से प्रेरणा ले सके।सदन को संबोधित करते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि आज दुनिया भर में मानवता की सेवा के लिए रेड क्रॉस जैसी संस्थाओं की सराहना की जाती है, लेकिन सिख इतिहास में सदियों पहले ही निःस्वार्थ मानव सेवा की एक अद्वितीय मिसाल कायम हो चुकी थी।उन्होंने कहा कि दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के समय युद्ध के मैदान में भाई घनैया जी बिना किसी भेदभाव के घायल सैनिकों को पानी पिलाते थे। जब इस संबंध में गुरु साहिब ने उन्हें तलब किया तो भाई घनैया जी ने विनम्रता से कहा कि गुरु साहिब ने उन्हें हर इंसान में गुरु का स्वरूप देखने की शिक्षा दी है। इसलिए उन्हें प्रत्येक व्यक्ति में गुरु साहिब का ही रूप दिखाई देता है।संत सीचेवाल ने बताया कि भाई घनैया जी के इस उत्तर और उनकी निःस्वार्थ सेवा से प्रसन्न होकर गुरु साहिब ने उन्हें घायलों की मरहम-पट्टी करने के लिए भी सामग्री उपलब्ध करवाई, ताकि युद्ध के मैदान में किसी भी घायल इंसान की सेवा से इनकार न किया जाए।सत सीचेवाल ने कहा कि भाई घनैया जी की यह महान सेवा केवल सिख इतिहास की विरासत नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए दया, समानता, भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा का सार्वभौमिक संदेश है। उनके जीवन ने धर्म, जाति, पक्ष तथा दुश्मन-मित्र के भेद से ऊपर उठकर प्रत्येक इंसान की सेवा करने का मार्ग दिखाया।संत सीचेवाल ने कहा कि भाई घनैया जी के जीवन से यह शिक्षा मिलती है कि मानव जीवन का असली उद्देश्य निःस्वार्थ सेवा और दूसरों के प्रति दया की भावना रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसी महान मानवतावादी शख्सियत को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करना और उनका जन्मदिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाना देश में सेवा, सद्भावना और मानव एकता की भावना को और मजबूत करेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…

    ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

    जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर से सटे ढकौली में प्राइड एंड पावर वूमैन क्लब की तरफ से पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ढकौली के विभिन्न सोसासयटियों की महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *