शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:शनिवार को शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय, वार्ड नं 7, मौली जागरा कॉम्प्लेक्स में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे और पूरे जोश के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को लड्डू वितरित किए गए।इस मौके पर प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें उन शहीदों को याद करना है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। शिवसेना हिंदुस्तान हमेशा देश की एकता, अखंडता और हिंदुत्व के लिए समर्पित है।कार्यक्रम में चंडीगढ़ युवा उप प्रमुख अमित अटवाल, चंडीगढ़ संगठन मंत्री मुरारी पाल, चंडीगढ़ युवा प्रमुख अजीत चौहान, वार्ड नं 7 के प्रधान प्रकाश चंद, वार्ड नं 7 के युवा प्रधान शिव जैसवाल, चंडीगढ़ प्रचारक सुरेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रधान पप्पू, वार्ड नं 7 के प्रभारी संजय गुप्ता, और डॉक्टर इब्राहिम खान, चंडीगढ़ हिंदुस्तान मजदूर सेवा के प्रमुख किशन चौहान ओम नाथ योगी जी ऑटोइम्यून के प्रधान अनिल कुमार और कुमार मेडिकल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *