अखंड भारत का स्वप्न जल्द साकार होगा: साध्वी अमृता दीदी

हिंदू जागरण मंच पंचकूला के तत्वाधान में अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोगों ने परशुराम भवन सेक्टर 12 ए से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 15 तक एक जागरूकता रैली निकाली जिसमें संकल्प लिया गया की अखंड भारत की संकल्पना हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद एक कार्यक्रम सेक्टर 15 के कम्युनिटी सेंटर मे रखा गया जिसमें मुख्यमंत्री अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा जी, पंचकुला महापौर श्यामलाल बंसल जी, साध्वी अमृता दीदी जी, महंत लोकेश दास जी हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विकास जी रहें कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद राय अग्रवाल जी ने की, कार्यक्रम में हिंदू समाज के लिए संदेश दिया गया कि एकजुट होकर रहना है एवं अखंड भारत की संकल्पना को साकार करना है कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने विभाजन की विभीषिका को याद किया और उस दिन को याद किया जब भारत के टुकड़े हुए और 14 अगस्त को भारत का एक भूभाग अलग करके पाकिस्तान का नाम दिया गया, अखंड भारत दिवस के अवसर पर आए लोगों ने सभी वक्ताओं के विचार बहुत ध्यानपूर्वक सुने और हिंदू समाज ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया महंत लोकेश दास जी ने सर्व सनाज को आगे बढ़ने का आह्वान किया, राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा जी ने कहा कि जेन जी की जनरेशन को अखंड भारत का संकल्प लेना होगा और विध्वंसकारी ताकतें जो देश को कमजोर करने में लगी हैं उनके बहकावे में नहीं आना है, उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है और विकसित भारत 2047 का संकल्प है उसके लिए हम सब लोगों को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। कार्यक्रम में प्रांत की टीम से नरेंद्र पाल डाबला, जिला संयोजक विनीत वर्मा, जिला सहसंयोजक सुरेंद्र वर्मा, दिलबाग सरोहा, हरप्रीत खालसा, पार्षद हरेंद्र मलिक, शेखर पाण्डेय, पार्षद सुरेश वर्मा, महिला टीम से मीना जी एवं सभी लोगों ने भाग लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *