पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे);गोण्डा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को तहसील करनैलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा और बाढ़ चौकी गौरा सिंहनापुर का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।समय और कैलेंडरजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार भ्रमणशील रहें। जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल संज्ञान लेकर समाधान कराया जाए।उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़े सभी संसाधन और व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रखी जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को बिना किसी देरी के सहायता उपलब्ध कराई जा सके।निरीक्षण के दौरान डीएम ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज, एक्सईएन बाढ़ खंड, जिला आपदा विशेषज्ञ समेत अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए,।।







