CM नायब सिंह सैनी ने बलराज कुंडू के पिता और डॉ. आदित्य बत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

चंडीगढ़ : (रूपेश त्रिवेदी) जुलाई-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता स्वर्गीय जिले सिंह कुंडू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री वीरवार को रोहतक के सेक्टर-14 स्थित बलराज कुंडू के आवास पर पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जिले सिंह कुंडू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रोहतक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉक्टर बत्रा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर शामिल रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *