अंबाला में असीम गोयल का जनसंपर्क अभियान तेज, जनसुनवाई में समस्याओं का कराया त्वरित समाधान

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत मॉडल टाउन में स्थित अपने कार्यालय “सेवालय” में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा। इस दौरान अधिकांश समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया।पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और कुछ शिकायतों पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भी अनगिनत ऐसे विकास कार्य हैं जिन्हें करवाने का काम किया गया है। उन्होने कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भी निंरतरता में विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। आगे भी विकास कार्यों को निंरतरता मे करवाते हुए अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र को और सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जाएगा।जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत अम्बाला शहर से आए लोगों ने सीवरेज की समस्या बारे, बिजली विभाग से सम्बन्धित समस्या बारे तथा अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान करवाने बारे पूर्व राज्यमंत्री के समक्ष रखा। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और कुछ समस्याओं बारे उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र अति शीघ्र समाधान किए जाने बारे कहा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। इस दौरान निगम सदस्य हितेश जैन,विशाल राणा,राजेश मेहता,गुरविंदर सिंह,कमल गुप्ता,गुरप्रीत सिंह शाना मार्किट कमेटी चेयरमैन जसविंदर सिंह,गुरचरण सिंह भाजपा नेता दिनेश लदाना सुंदर ढींगरा,मुनीश मल,अजय चावला,रोमी ग्रोवर,संजीव गोयल,संजय सेठी,बीनू गर्ग,शेर सिंह,अमरजीत सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन योगेश साहनी,अनिल सैनी,निर्मल सिंह,गुरजंट सिंह,रजनीश भल्ला व् अन्य गणमान्य मौजूद रहे।पीएम सूर्यघर योजना के तहत सब्सिडी के चैक किए वितरितइस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बिजली विभाग की महत्वपूर्ण “पीएम सूर्यघर योजना” के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के चैक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सरकार द्वारा नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावशाली योजनाएं शुरू की गई हैं।एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर लोगों से की अपील आज अंबाला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नगर सेवक असीम गोयल ने अपना एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर अभियान में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी अंबाला वासियों से अपील की कि वे भी समय पर अपना गणना प्रपत्र भरें और मतदाता सूची को सही बनाने में अपना योगदान दें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।”

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *