लंचबॉक्स बैठक में भाजपा हमीरपुर ने आगामी कार्यक्रमों की बनाई संगठनात्मक रणनीति, हालिया अभियानों की भी हुई समीक्षा

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर द्वारा आज बड़सर में आयोजित लंचबॉक्स बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा बड़सर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में बीते लगभग दो सप्ताह के दौरान जिला भाजपा हमीरपुर द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान, डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनजागरण कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के उपलक्ष्य में फिट इंडिया और स्वस्थ भारत के संदेश के साथ आयोजित जागरूकता दौड़ में संगठन की भागीदारी तथा विभिन्न मंडलों में आयोजित संगठनात्मक बैठकों एवं जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा शामिल रही। साथ ही इन कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।मुख्य अतिथि राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर जनसंपर्क, सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री अजय रिंटू एवं राजेश सहगल, बड़सर मंडल महामंत्री अश्विनी बन्याल एवं अनिल व्यास, सुरेन्द्र अग्निहोत्री सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *