कांग्रेस जनता को गुमराह करने में जुटी, अपने ही कार्यकर्ताओं को भाजपा का बताकर करा रही शामिल

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने का दावा पूरी तरह झूठ, दिखावा और जनता को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज रामपुर के ताजा मामले ने कांग्रेस के इस पूरे “जॉइनिंग ड्रामे” की पोल खोल दी है।उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को कांग्रेस भाजपा का कार्यकर्ता बताकर अपनी पार्टी में शामिल होने का दावा कर रही है, उसी व्यक्ति ने अपनी प्रेस वार्ता में स्वयं स्वीकार किया कि वह पहले भी कांग्रेस का सिपाही था और आज भी कांग्रेस में ही शामिल हुआ है। इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं को भाजपा का बताकर झूठा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता का ध्यान अपनी जनविरोधी नीतियों, विफलताओं और भ्रष्टाचार से हटाने के लिए इस तरह के राजनीतिक नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है और कांग्रेस के झूठे प्रचार से प्रभावित होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ स्वार्थी और अवसरवादी लोग राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। कांग्रेस का यह झूठा नैरेटिव अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को उसकी जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देगी और भाजपा एक बार फिर जनता के विश्वास के साथ प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *