अपना स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या:वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और संस्कार देने के लिए समर्पित अपना स्कूल, जयसिंहपुर वार्ड, अयोध्या में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले ‘खाकी वाले गुरुजी’ रणजीत यादव ने सभी बच्चों को तिरंगा झंडा प्रदान किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों, बच्चों और अपना स्कूल की टीम के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले बच्चों को खिलौने प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। अतिथियों का स्वागत-सत्कार करने के साथ सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।खाकी वाले गुरुजी’ रणजीत यादव का यह प्रयास केवल बच्चों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, संस्कार और देशप्रेम की भावना जगाने का भी संकल्प है। स्वतंत्रता दिवस पर नन्हे हाथों में तिरंगा और चेहरों पर खिली मुस्कान इस पहल की सबसे खूबसूरत तस्वीर बनी।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ. ओमप्रकाश सिंह, कवयित्री सुनीता पाठक, आरक्षी चंद्रेश भारद्वाज, समाजसेवी इंदरप्रीत सिंह बेदी, मिनी तिवारी, प्रियंका भारद्वाज, लोकोपायलट संजय यादव तथा अपना स्कूल के सहयोगी साथी ऋषभ शर्मा, विनय सिंह कुशवाहा, स्थानीय नागरिक शीशम सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।बच्चों के लिए आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद उन्हें खिलौने देकर प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित अतिथियों और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।खाकी वाले गुरुजी रणजीत यादव की पहल इस संदेश को मजबूत करती है कि सच्ची सेवा वहीं है, जहां किसी बच्चे की आंखों में भविष्य का सपना और हाथों में तिरंगा दिखाई दे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *