अवैध नशा के अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल व सेक्टर-16 की कार्रवाई, 829 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद: नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध नशा में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेंट्रल व सेक्टर-16 की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 829 ग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 नवंबर को मोहित वासी भाटीया कालोनी फरीदाबाद को आईएमटी चौक सेक्टर-02 से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने शिवम वासी सेक्टर-56 फरीदाबाद को प्रतापगढ रोड गोच्छी फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 529 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस का नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी और स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कवरेज का किया विमोचन

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवम गीता मनीषी सवामी ज्ञाना नंद जी महाराज ने आगामी 5 दिसंबर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयासों से पहली बार…

    बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से की मुलाकात

    हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से मुलाकात की। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *