इनर व्हील क्लब अंबाला ने जरूरतमंद छात्र की शिक्षा के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ

अंबाला (निखिल सोबती): इनर व्हील क्लब अंबाला ने समाज सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए न्यू शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, डेहर में अध्ययनरत एक जरूरतमंद छात्र की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।क्लब की सदस्य डॉ. कमलेश दत्ता जी ने छात्र की शिक्षा हेतु ₹10,000 का उदार योगदान दिया। इसके अतिरिक्त इनर व्हील क्लब अंबाला द्वारा ₹5,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।ईश्वर की कृपा से रोटरी क्लब अंबाला के अध्यक्ष विवेक मल्होत्रा ने शेष ₹4,150 की राशि देने का आश्वासन दिया। इस प्रकार छात्र की शिक्षा के लिए कुल ₹19,150 की सहायता राशि एकत्रित हुई।यह राशि विद्यालय के प्रधानाचार्य को सीधे सौंपी गई, ताकि छात्र अपना ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टी.सी.) एवं कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र प्राप्त कर अपनी आगे की शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रख सके।इस अवसर पर इनर व्हील क्लब अंबाला की अध्यक्ष रमन गुलाटी, क्लब सदस्य डॉ. कमलेश दत्ता जी, रोटरी क्लब अंबाला के अध्यक्ष विवेक मल्होत्रा तथा न्यू शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, डेहर के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।इनर व्हील क्लब अंबाला सदैव शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *