इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के पर्णीय छिड़काव पर प्रशिक्षण संपन्न

गोंडा (हनुमान शरण पांडे): इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर लिमिटेड (इफको) गोंडा के तत्वाधान में आज दिनांक 01अक्टूबर 2026 को ग्राम ललकपुर विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा में इफको नैनो यूरिया,नैनो डीएपी एवं सागरिका के प्रयोग एवं महत्व विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने इफको नैनो यूरिया,नैनो डीएपी तथा सागरिका के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया,नैनो डीएपी तथा सागरिका के प्रयोग से धान फसल की बढ़वार अच्छी होती है तथा उपज में वृद्धि होती है । इसके साथ ही फसल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है । धान फसल की पत्तियों एवं जड़ का विकास अच्छा होता है । विभाकर तिवारी एसएफए इफको फर्टिलाइजर्स ने बताया कि इफको नैनो यूरिया तथा इफको नैनो डीएपी दोनों की चार- चार मिलीलीटर मात्रा तथा सागरिका की ढाई मिलीलीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव किया जाता है । इफको द्वारा प्रगतिशील कृषक रितेश सिंह ग्राम ललकपुर के प्रक्षेत्र पर लगाये गये प्रदर्शन धान प्रजाति 5204 में मौके पर इफको नैनो यूरिया,नैनो डीएपी तथा सागरिका का पर्णीय छिड़काव कराया गया । प्रशिक्षण में पानी संस्थान के अनुविंद सिंह एवं आदित्य सहित प्रगतिशील कृषकों रितेश सिंह,गंगाधर सिंह,अखंड प्रताप सिंह,मानव आदित्य,रामचंद्र सिंह,अरुण कुमार यादव आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता

    पंचकुला (राजकुमार) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम, माता…

    सेवा से नवाचार तक, साकेत महाविद्यालय

    पांचवा आयाम ( जसबीर सच कीरत) अयोध्या कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में सोमवार, 12 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *