कन्दैला में गोली-बम से हत्या, एक गिरफ्तार; फर्जी आईडी पर कार लेने से खुला साजिश का नया सिरा

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पूराकलंदर क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को जमीन और रास्ते के पुराने विवाद में हुई रामलगन मौर्या की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना में रामलगन की मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उनका उपचार लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अयोध्या के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर अश्विनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन्द्रभान सिंह पुत्र हंसराज, निवासी कन्दैला को गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात अचानक नहीं हुई थी। आरोप है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी और घटना से कुछ दिन पहले लखनऊ से फर्जी पहचान पत्र पर काली हुंडई वरना कार लिए जाने की बात भी जांच में सामने आई है। 25 अगस्त की शाम नहर की पुलिया के पास रामलगन पर गोली और बम से हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।मामले में कई अन्य आरोपी नामजद हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। अब जांच का अगला सिरा इस सवाल से जुड़ा है कि हत्या की साजिश में कौन-कौन शामिल था और वारदात के पीछे की पूरी कहानी क्या थी।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेश पटेल तथा कांस्टेबल अनुराग सिंह और सत्यपाल यादव शामिल रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पंचकूला रेजिडेंट्स वेलफेयर काउंसिल की नई कार्यकारिणी का गठन

    पंचकूला (दिव्या राणा) : रेजिडेंट्स वेलफेयर काउंसिल की हाउस मीटिंग में शहर से जुड़े विभिन्न नागरिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान काउंसिल की नई कार्यकारिणी…

    एयर अयोध्या को नागर विमानन मंत्रालय से एनओसी प्राप्त

    नोएडा (दिव्या राणा) : मेगामैक्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की क्षेत्रीय एयरलाइन ‘एयर अयोध्या’ को भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त हो गया है। एयर अयोध्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *