कांग्रेस पहले अपना रिकॉर्ड देखे, फिर भाजपा के जनसेवा अभियानों पर सवाल उठाए ÷ नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़ : (राकेश मिश्रा) भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की के उस बयान का कड़ा ऐतराज जताया , जिसमें उन्होंने भाजपा के “स्वच्छता से स्वागत” अभियान को महज़ दिखावा और राजनीतिक नौटंकी बताया है।
नरेश अरोड़ा ने कहा कि “एच.एस. लक्की का यह बयान कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और जनसेवा के प्रति उसकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है। स्वच्छता जैसे जनहित के विषय पर भी राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज देश का सबसे बड़ा जनआंदोलन बन चुका है। भाजपा का “स्वच्छता से स्वागत” अभियान किसी राजनीतिक प्रदर्शन का नहीं, बल्कि जनभागीदारी और नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसे नौटंकी कहना उन हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अपमान है जिन्होंने स्वेच्छा से इस अभियान में भाग लिया।नरेश अरोड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की को सलाह दी कि यदि उन्हें वास्तव में शहर की सफाई व्यवस्था की चिंता है, तो केवल प्रेस बयान जारी करने के बजाय सफाई अभियान में स्वयं भाग लेकर सकारात्मक योगदान दें। भाजपा आलोचना नहीं, बल्कि सेवा और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है।उन्होंने कहा कि “कांग्रेस को जनता सबक सिखा चुकी है। आज जनता केवल बयानबाज़ी नहीं, बल्कि ज़मीन पर किए गए कार्यों को देखती है। भाजपा चंडीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।”

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *