कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर 19 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

पांचवा आयाम
कालका :(राजकुमार) हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त के प्रस्तावित पंचकूला दौरे को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी मेंप 19 जुलाई (रविवार) को सुबह 11 बजे सेक्टर-15 स्थित बिश्नोई धर्मशाला में कालका विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आह्वान पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने किया है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कालका विधानसभा के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *