केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गोहाना की रेल परियोजनाओं पर की चर्चा

चंडीगढ़ (राजकुमार) कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर गोहाना क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और लंबित परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। डॉ. शर्मा ने रेल मंत्री के समक्ष जींद-गोहाना होते हुए दिल्ली तक हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की मांग रखी। इसके साथ ही गोहाना क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। डॉ. अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री के समक्ष मांग रखी कि हाइड्रोजन ट्रेन का परिचालन जींद और गोहाना होते हुए दिल्ली तक किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे गोहाना और आसपास के क्षेत्रों को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य की परिवहन व्यवस्था से जोड़ने में मदद मिलेगी। हाइड्रोजन ट्रेन हरित परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसका परिचालन इस रेलमार्ग पर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है।गोहाना-महम रोड पर दो लेन आरओबी की मांग डॉ. शर्मा ने गोहाना शहर में गोहाना-महम रोड पर रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन के लेवल क्रॉसिंग नंबर-29 एसपीएल पर दो लेन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की मांग भी रेल मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि इस रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनने से शहर के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।मोहाना-सलारपुर माजरा मार्ग पर आरओब उन्होंने मोहाना से सलारपुर माजरा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या-22सी पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का तत्काल निर्माण करवाने की मांग की। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। आरओबी बनने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।गोहाना-बरोदा-जुलाना रोड पर आरयूबी इसके अलावा डॉ. अरविंद शर्मा ने रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर गोहाना-बरोदा-जुलाना रोड के लेवल क्रॉसिंग नंबर-30 एसपीएल पर दो लेन रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।मुलाकात के दौरान डॉ. शर्मा ने गोहाना क्षेत्र से जुड़ी अन्य रेलवे परियोजनाओं और विकास कार्यों पर भी रेल मंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। नई तकनीक, बेहतर यात्री सुविधाओं और मजबूत रेल नेटवर्क के माध्यम से रेलवे देश और प्रदेश के विकास का आधार बन रहा है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन जैसी पर्यावरण अनुकूल तकनीक भविष्य की परिवहन व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रही है। ऐसे में जींद-गोहाना-दिल्ली रेलमार्ग पर इसका परिचालन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।डॉ. शर्मा ने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से केवल यातायात सुगम नहीं होता, बल्कि व्यापार, उद्योग, रोजगार और पर्यटन को भी गति मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्री के समक्ष रखी गई गोहाना क्षेत्र की मांगों और परियोजनाओं पर केंद्र सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *