क्या प्रधानमंत्री के समक्ष चंडीगढ़ की वास्तविक स्थिति रखी जाएगी या लिपापोती होगी? : महंत मनोज शर्मा

पांचवा आयाम चंडीगढ़ : (रूपेश त्रिवेदी) विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी एवं हिंदू चिंतक महंत मनोज शर्मा (मनु जी महाराज) ने कहा कि यदि 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ दौरा प्रस्तावित है, तो यह प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है कि वह शहर की वास्तविक स्थिति को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ उनके समक्ष प्रस्तुत करे।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता यह जानना चाहती है कि क्या संबंधित अधिकारी प्रधानमंत्री के समक्ष शहर की वास्तविक चुनौतियों, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, नशा, गो-तस्करी तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों की तथ्यात्मक जानकारी रखेंगे या केवल उपलब्धियों का पक्ष प्रस्तुत कर वास्तविक समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रशासन का दायित्व है कि वह देश के सर्वोच्च नेतृत्व को सही एवं संतुलित जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाने या तथ्यों की अनदेखी करना जनहित के अनुरूप नहीं माना जा सकता।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान चंडीगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा प्रशासन निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ शहर की वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत कराएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *