गांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को नमन, मंडलायुक्त ने दिलाई कर्तव्य की याद

पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या : आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अयोध्या पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संभ्रांत नागरिकों और डीजे संचालकों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर ने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस बल आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहे और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। सीओ ने डीजे संचालकों से निर्धारित नियमों और ध्वनि सीमा का पालन करने की अपील की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जुलूस और धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए और आमजन को भी अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया जाए। पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। अरविंद सोनकर ने आम जनमानस से अपील की कि दुर्गा पूजा और दशहरा को आपसी भाईचारे, हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहार्द की भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की अपील है कि सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *