चंडीगढ़ का नाम दुनिया भर में रोशन करने वाली हमारी होनहार बेटी

पांचवा आयाम:चंडीगढ़ (राकेश मिश्रा):सेक्टर 29B की नन्हीं स्टार हर्षिता ने जॉर्जिया में आयोजित तलवारबाजी (Fencing) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल भारत, बल्कि हमारे चंडीगढ़ का नाम गर्व से ऊंचा किया है।कुछ समय पहले जब हर्षिता मेरे पास आई, तो उसने बताया कि चंडीगढ़ में तलवारबाजी के अच्छे कोच की कमी है। उसकी आंखों में देश के लिए खेलने का जज्बा था। उसने इच्छा जताई कि अगर पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में उसका दाखिला हो जाए, तो वह अपनी ट्रेनिंग को और बेहतर बना सकती है।
मैंने इस विषय में तुरंत सौरभ अरोड़ा जी से बात की। मैं सौरभ जी को दिल से बधाई और धन्यवाद देता हूँ, जिनकी कड़ी मेहनत से हर्षिता का दाखिला साईं (SAI) पटियाला में संभव हो सका।और आज इस बेहतरीन ट्रेनिंग का नतीजा हम सबके सामने है— हर्षिता दो-दो गोल्ड मेडल जीतकर लौटी है! यह हम सभी के लिए बेहद गर्व का क्षण है। जल्द ही हम इस प्रतिभावान बेटी को पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया जी से मुलाकात कराने ‘पंजाब राजभवन’ (लोक भवन) लेकर जाएंगे।
हर्षिता, देश को तुम पर गर्व है! ऐसे ही आगे बढ़ती रहो!

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *