चुलकाना धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, भजनों से गुंजायमान रही बस यात्रा

पंचकूला (नेहा पांडेय): स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल की स्मृति में संचालित अमरनाथ अग्रवाल धार्मिक स्थल बस यात्रा के तहत रविवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था चुलकाना धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन-कीर्तन करते रहे, जिससे बस का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।यात्रियों ने इस निःशुल्क धार्मिक यात्रा के लिए पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अपने पिता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल की स्मृति में शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का अवसर उपलब्ध कराना है।एएनए ग्रुप की ओर से संचालित इस पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह लगभग 35 श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा करवाई जाती है। यात्रा के दौरान पारिवारिक माहौल देखने को मिलता है और लोग अपने परिवार तथा मित्रों के साथ सप्ताहांत में धार्मिक स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करते हैं। इस बार यात्रा का आयोजन अमरावती एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया गया।यात्रा माता मनसा देवी गौधाम, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला से शुरू होकर वहीं समाप्त होती है। पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने अधिक से अधिक बुजुर्गों से इस सेवा का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यात्रियों से आने-जाने का कोई किराया नहीं लिया जाता।उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु एएनए ग्रुप के कार्यालय, एससीओ नंबर 10-11, सेक्टर-2, पंचकूला अथवा हेल्पलाइन नंबर 9216115297 और 8901337344 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *