‘जनहित में मुख्यमंत्री को तुरंत करना चाहिए आंदोलनरत वकीलों के मसले पर हस्तक्षेप’

पांचवा आयाम रेवाड़ी : (राजकुमार) अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा एवं न्यायिक व्यवस्था को बेहत्तर बनाने को लेकर आंदोलनरत जिला बार एसोसिएशन के प्रयासों का राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने जनहित में जोरदार समर्थन किया है । मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मंच ने मामले का तत्काल नोटिस लेकर न्यायहित में तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है ।मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने एवं कानूनों के प्रति सहज भाव से लोगों को जागरूक बनाने में अधिवक्तागण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । कानून की भाषा में इसीलिए वकीलों को ‘लॉ ऑफिसर्स’ माना गया है,जिनके सम्मान एवं गरिमा का ख्याल रखना सरकार-प्रशासन साहित हर नागरिक का जन कल्याणकारी कर्त्तव्य है । मगर जिला रेवाड़ी के वकील पिछले काफी दिनों से अपने सम्मान और गरिमा को लेकर बहुत चिंतित नजर आ रहे हैं ,जिनसे बातचीत करके सरकार द्वारा मसलों का तुरंत समाधान किया जाना व्यापक जनहित में होगा ।इस सिलसिले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच,कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,विजय सिंह यादव ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स परिसर स्थित जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी मोनू कुमार एडवोकेट व सदस्यगण रजवंत डहीनवाल एडवोकेट,विजयपाल रंगा एडवोकेट,आरपी मेहरा एडवोकेट से ज्वलंत मसले पर विचार सांझा किएं तथा समर्थन व्यक्त किया । इस अवसर पर अशोक प्रधान ने कहा कि वकीलों के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखने में लोक सेवा मंच जनहित में पूर्ण मजबूती से सकारात्मक आवाज बुलंद करेगा । उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकहित से जुड़ीं न्यायिक संस्थाओं तथा लॉ ऑफिसर्स के समक्ष अवरोध पैदा होते ही उपचारात्मक कदम तत्काल उठाए जाने चाहिएं । जिला बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी मोनू कुमार ने कहा कि वकीलों के सम्मान की रक्षा एवं न्यायिक प्रक्रिया में आए गतिरोध के समुचित उपचार के लिए सुरेश कुमार ; एसडीएम के तबादले,उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा । उन्होंने लोक सेवा मंच के जनहितकारी समर्थन पर जिला बार एसोसिएशन की तरफ से आभार व्यक्त किया ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *