जिला प्रशासन पलवल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास से मिली प्रशंसा

पांचवा आयाम

प्रवीण आहूजा पलवल 8 जुलाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर)-2026 अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से बुधवार को हरियाणा निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पलवल से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. निवास को जिला पलवल के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित आंकड़ों की जानकारी उपलब्ध कराई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन पलवल द्वारा की गई प्रगति की सराहना की।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस उपरांत जिला से संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मिशन मोड में पूरा करने और प्रतिदिन इसकी प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में मतदाता गणना प्रपत्रों के सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन से संबंधित सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुपरवाइजर और बीएलओ कार्य में और अधिक तेजी लाएं। प्रत्येक स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग, समन्वय और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से अभियान को निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जाए।उपायुक्त ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को स्वयं फील्ड गतिविधियों की नियमित निगरानी करने तथा बीएलओ, सुपरवाइजरों के साथ लगातार बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक स्तर पर दैनिक लक्ष्य निर्धारित किए जाएं और निर्वाचन विभाग के डैशबोर्ड के माध्यम से प्रगति की समीक्षा की जाए।उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान केवल एक सामान्य प्रशासनिक गतिविधि नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया है। आवश्यकता पड़ने पड़ने पर मैनपॉवर और संसाधन बढ़ाकर प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करने का कार्य करें।एसआईआर के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की विशेष रूप से जांच की जाए सुनिश्चित जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान के तहत जिन मतदाताओं से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है अथवा जिनके संबंध में किसी प्रकार का संदेह है, उनके बारे में पड़ोसियों, स्थानीय नागरिकों तथा अन्य विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सत्यापन किया जाए। विशेष रूप से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं के मामलों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन एवं शुद्ध हो सके।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, पलवल विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम एवं ईआरओ भूपेंद्र सिंह, होडल विधानसभा क्षेत्र की एसडीएम एवं ईआरओ बलीना तथा हथीन विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम एवं ईआरओ हरिराम, नगराधीश प्रीति रावत, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी

    मुंबई, रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ…

     90 पुलिस सहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

    पुरी, : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *