झारखंड और केरलम में छात्रों पर कार्रवाई पर चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की की चुप्पी क्यों?

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चंडीगढ़ नरेश अरोड़ा ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की से सवाल किया कि झारखंड में अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर जा रहे छात्र-युवाओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इस मामले पर उनकी ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई?नरेश अरोड़ा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस सरकार का हिस्सा है और कांग्रेस के मंत्री भी सरकार में शामिल हैं। ऐसे में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।उन्होंने कहा कि केरलम में भी छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और मीडिया में प्रदर्शनकारियों द्वारा घास और मिट्टी खाने तक की खबरें सामने आई हैं। इसके बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से कोई आवाज क्यों नहीं उठाई गई?नरेश अरोड़ा ने हरमोहिंदर सिंह लक्की से सीधा सवाल किया—जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां छात्रों के साथ होने वाली कार्रवाई पर आपकी चुप्पी क्यों? क्या छात्रों के अधिकार भी राजनीतिक दल देखकर तय होते हैं? झारखंड और केरलम के छात्रों के लिए आप कब बोलेंगे?”उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दोहरी राजनीति और दोहरे मापदंड छोड़कर छात्रों के मुद्दे पर अपना स्पष्ट रुख सामने रखना चाहिए।चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष को अब चुप्पी तोड़कर जनता को जवाब देना चाहिए कि झारखंड और केरलम के छात्रों के साथ न्याय के लिए वे कब आवाज उठाएंगे।”

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *