टिफ़िन बैठक से कार्यकर्ताओं में आत्मीयता बढ़ेगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी

पानीपत : (राजकुमार) भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं कार्यकर्ता-आधारित बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 4,728 शक्ति केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे टिफ़िन बैठक कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-24-25 शक्ति केंद्र की टिफ़िन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख डॉ. राजवीर आर्य ने की।बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए एस.आई.आर. ,”मन की बात”कार्यक्रम तथा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख डॉ. राजवीर आर्य ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा पहली बार पूरे हरियाणा में एक साथ टिफ़िन बैठकों का आयोजन कराने की यह अभिनव पहल अत्यंत सराहनीय है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को संगठन की गतिविधियों से सीधे जुड़ा हुआ महसूस करेगा।डॉ. आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। टिफ़िन बैठक जैसे कार्यक्रम केवल भोजन साझा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता, विश्वास, समन्वय और पारिवारिक भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है तथा आगामी संगठनात्मक एवं जनहित के कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलती है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुनील कंसल, मंडल महामंत्री दीपक गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनीता चावला, निधि जुनेजा, मिथिलेश शर्मा, कृष्णा सैनी, कंवलसिंह, संजीव कालिरमन तथा बलविंदर सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *