टेबल टेनिस में छाई सतलुज की आलिया, अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स में बनीं चैंपियन

पांचवां आयामपंचकूला (दिव्या राणा): सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा आलिया (VII-Lotus) ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। आलिया ने शिमला में आयोजित Shimla Hot Weather & H.P. State T.T. Ranking Championship के अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 अगस्त 2026 तक शिमला के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता में आलिया ने अपने शानदार खेल, सटीक शॉट्स, तेज रफ्तार और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर विजेता का खिताब हासिल किया।आलिया की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता आलिया की कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। कक्षा से लेकर खेल मैदान तक आलिया का प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रीकृत सराय ने आलिया को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अनुशासन, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। आलिया ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से स्कूल को गौरवान्वित किया है।स्कूल प्रबंधन ने आलिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ती रहें और भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *