पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत) :अयोध्या उतरेटिया जंक्शन पर टिकट चेकिंग में 206 मामले पकड़े, ₹1.24 लाख वसूलेउत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ उतरेटिया जंक्शन पर व्यापक टिकट चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 206 मामले पकड़े गए और ₹1,23,870 की कुल वसूली की गई।
अभियान के दौरान ₹20,870 किराया और ₹1,03,000 जुर्माना वसूला गया। वहीं, 14 यात्रियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट, लखनऊ के समक्ष भेजा गया। छह ट्रेनों की जांच के दौरान हुई कार्रवाई में वाणिज्य विभाग के 32 कर्मचारी, 10 आरपीएफ और छह जीआरपी जवान शामिल रहे।समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील की कि बिना टिकट यात्रा न करें और हमेशा वैध टिकट लेकर ही सफर करें। टिकट लेकर चलना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि सुरक्षित और व्यवस्थित रेल यात्रा की जिम्मेदारी भी है। यात्रियों की जागरूकता से अनावश्यक असुविधा से बचा जा सकता है। रेलवे नियमों के पालन को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रखेगा।







