दुर्गा विसर्जन मार्ग का निरीक्षण, उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई: सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कोतवाली नगर पुलिस ने दोपहिया वाहनों से विसर्जन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज से शुरू हुआ निरीक्षण कसाबबाड़ा, फतेहगंज, रिकाबगंज और सिविल लाइन होते हुए सहादतगंज हनुमान मंदिर तक किया गया।निरीक्षण के दौरान नीचे लटक रहे विद्युत एवं इंटरनेट तारों तथा रास्ते में बाधा बन रही पेड़ों की झुकी डालियों को चिह्नित कर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विसर्जन कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराना है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। उन्होंने आमजन से प्रशासन का सहयोग करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।सीओ सिटी श्री त्रिपाठी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उपद्रव, अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मां दुर्गा के पावन पर्व पर श्रद्धा, शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखें। हिंदू-मुस्लिम एकता एवं गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को मजबूत करते हुए विसर्जन कार्यक्रम में सहयोग करें, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *