दो सगी नाबालिग बहनों की डूबने से हुई मौत पीड़ित  परिवार को दी गयी 8 लाख रुपये की सहायता राशि

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – जिले के तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम भौरीगंज, परगना ग्वारिच स्थित सरयू घाट पर दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को एक अत्यंत दुःखद घटना में दो नाबालिग सगी बहनों की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक बालिकाओं की पहचान सुप्रिया पुत्री अरुण कुमार तिवारी, उम्र 15 वर्ष, निवासी राजापुर (बड्डू पुरवा) तथा सुहानी पुत्री अरुण कुमार तिवारी, उम्र 13 वर्ष, निवासी राजापुर (बड्डू पुरवा) के रूप में हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की गई। जिलाधिकारी, गोण्डा के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित कर शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की गई।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैवीय आपदा/दुर्घटना से प्रभावित पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाने वाली राहत सहायता के अंतर्गत जिलाधिकारी, गोण्डा के निर्देशानुसार दोनों मृतक बालिकाओं के परिवार को कुल 8 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। यह धनराशि घटना के 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई, जिससे परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।जिला प्रशासन द्वारा दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्ति की गई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *